1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी में चिलचिलाती धूप, लू से राहत नहीं

यूपी में चिलचिलाती धूप, लू से राहत नहीं

 Written By: IANS
 Published : Apr 29, 2016 12:14 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 12:14 pm IST

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।

गमीं से परेशान- India TV Hindi
गमीं से परेशान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अभी तापमान में और बढ़ोत्तरी दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।

 मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज लू के साथ गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है। बुंदेलखंड व पश्चिमी उप्र के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियसय के आसपास दर्ज किये जाने की सम्भावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री, गोरखपुर का 26.5 डिग्री, झांसी का 26.7 डिग्री, बांदा 29 डिग्री और इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत