1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना हर स्थिति में माकूल जवाब देने को तैयार: बिपिन रावत

सेना हर स्थिति में माकूल जवाब देने को तैयार: बिपिन रावत

 Reported By: IANS
 Published : Nov 10, 2017 02:34 pm IST,  Updated : Nov 10, 2017 02:34 pm IST

सेनाध्यक्ष ने कहा कि देश की सेना के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। रावत ने कहा, "हमें अपने हथियारों को बदलती तकनीक के साथ बेहतर करते रहना होगा और सेना को इस नई तकनीक से लैस करना होगा, जिससे हम दुश्मनों से लोहा ले सकें।"

 Bipin_Rawat- India TV Hindi
Bipin_Rawat

लखनऊ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि सेना के पास हथियारों की कमी नही है और वह हर तरह की स्थिति में माकूल जवाब दे सकती है। सेनाध्यक्ष शुक्रवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था। यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा की। मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा, "मंदिर में मैंने अपने सेना के जवानों के बचाव और सुरक्षा के लिए दुआ मांगी।"

सेनाध्यक्ष ने कहा कि देश की सेना के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। रावत ने कहा, "हमें अपने हथियारों को बदलती तकनीक के साथ बेहतर करते रहना होगा और सेना को इस नई तकनीक से लैस करना होगा, जिससे हम दुश्मनों से लोहा ले सकें।"

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में सेना हर तरह की स्थिति में जवाब देने के लिए तैयार है और किसी भी तरह के हमले से डरने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत