1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘स्टैंडअप इंडिया’ लॉन्च, PM मोदी ने कहा- नौकरी मांगने वाले अब देंगे नौकरी

‘स्टैंडअप इंडिया’ लॉन्च, PM मोदी ने कहा- नौकरी मांगने वाले अब देंगे नौकरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2016 06:13 pm IST,  Updated : Apr 05, 2016 08:15 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘स्टैंडअप इंडिया’ योजना की शुरुआत की। नोएडा सेक्टर-62 में आयोजित ‘स्टैंडअप इंडिया’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ई-रिक्शा पर सवार होकर मंच तक पहुंचे। मंच पर पहुंचकर उन्होंने

pm modi
Image Source : PTIpm modi

इससे पूर्व मंगलवार को नोएडा में केंद्र सरकार की 'स्टैंड अप इंडिया' योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने इस योजना के तहत कुछ लोगों को चेक भी वितरित किए। इससे पहले मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर ई-रिक्शा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ई-रिक्शा पाने वालों से चाय पर चर्चा भी की। नोएडा के सेक्टर-62 में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, उप्र के राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया सहित कई लोग मौजूद थे।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, "आज एक ऐतिहासिक शुरुआत हो रही है। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ हो रहा है। पहले की सरकारों में नीतियां सिर्फ कागजों पर बनती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार का यह प्रयास है कि जो भी योजनाएं बनें उसे लोगों तक पहुंचाया जाए।" जेटली ने कहा, "सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को सु²ढ़ होने तक उनको संगठित करने का प्रयास कर रही है। मौजूदा संसाधनों के बीच हम बैंकों के पुनर्पूजीकरण की कोशिश कर रहे हैं। मैं अतिरिक्त स्रोतों को खोजने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि बैंकों को मजबूत बनाया जा सके।"

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत