1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘स्टैंडअप इंडिया’ लॉन्च, PM मोदी ने कहा- नौकरी मांगने वाले अब देंगे नौकरी

‘स्टैंडअप इंडिया’ लॉन्च, PM मोदी ने कहा- नौकरी मांगने वाले अब देंगे नौकरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2016 06:13 pm IST,  Updated : Apr 05, 2016 08:15 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘स्टैंडअप इंडिया’ योजना की शुरुआत की। नोएडा सेक्टर-62 में आयोजित ‘स्टैंडअप इंडिया’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ई-रिक्शा पर सवार होकर मंच तक पहुंचे। मंच पर पहुंचकर उन्होंने

pm modi- India TV Hindi
pm modi Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘स्टैंडअप इंडिया’ योजना की शुरुआत की। नोएडा सेक्टर-62 में आयोजित ‘स्टैंडअप इंडिया’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ई-रिक्शा पर सवार होकर मंच तक पहुंचे। मंच पर पहुंचकर उन्होंने ‘स्टैंडअप इंडिया’ का लोगो और वेबसाइट लॉन्च की। योजना की शुरुआत करते हुए पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की 'स्टैंड अप इंडिया' योजना दलितों और आदिवासियों के जीवन में बदलाव लाने का काम करेगी। इस योजना की शुरुआत के बाद अब वंचित तबके के लोग भी आत्मसम्मान के साथ समाज में आत्मनिर्भर होकर जी सकेंगे। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर स्टैंड अप इंडिया की खूबियां बताईं।

उन्होंने कहा, "दलित वे लोग हैं जिन्हें अवसर नही मिला। अगर इन्हें अवसर मिलेगा तो वे भी उत्तम काम कर सकते हैं। स्टैंड अप इंडिया से अब नौकरी मांगने वाला नौकरी देने वाला बन जाएगा।" मोदी ने मंगलवार को उप्र के नोएडा शहर में मुद्रा योजना के तहत नोएडा, गुड़गांव व दिल्ली में आर्थिक रूप से पिछड़े 5100 लोगों को ई-रिक्शा वितरित किया। इनमें से 10 लोगों को प्रधानमंत्री ने अपने हाथों से ई-रिक्शा की चाबी दी।

pm modi
Image Source : PTIpm modi

बाबू जगजीवन राम की जयंती पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। दलित परिवार में जन्म लेकर उन्होंने राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने में काफी योगदान दिया। इसीलिए उनके जयंती के अवसर पर स्टैंड अप इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने कहा, "बाबू जगजीवन राम की जयंती पर पिछली सरकारों ने कोई कार्यक्रम किया हो, यह मुझे याद नहीं है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब उनकी जयंती पर कोई कार्यक्रम लांच किया जा रहा है।"

आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत