1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबा राम रहीम ही नहीं इन बाबाओं के पास भी है अकूत दौलत

बाबा राम रहीम ही नहीं इन बाबाओं के पास भी है अकूत दौलत

 Edited By: T Raghavan
 Published : Sep 05, 2017 01:15 pm IST,  Updated : Sep 09, 2017 08:09 am IST

धर्म की आड़ में अधर्म के कारोबार से अकूत दौलत इकट्ठा कर चुका गुरमीत राम रहीम बलात्कार के जुर्म में 20 साल के लिए सलाखों के पीछे जा चुका है। तो आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ और बाबओं पर जिन्होंने धर्म की आड़ में अकूत दौलत इकट्ठा कर चुके हैं:

Hugging-Saint
Hugging-Saint

माता अमृतानंदमयी केरल

माता अमृतानंदमयी हगिंग संत के नाम से जानी जाती हैं। कहा जाता जी कि बाबा रामदेव के बाद देश की दूसरी सबसे धनवान संत हैं। केरल के कोल्लम में मुख्यालय है, कई सारे सामाजिक काम ट्रस्ट कर रहा है, स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल के अलावा एक TV चैनल भी है।

विवाद: अब तक कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया है।

जग्गी वासुदेव, कोयम्बटूर तमिलनाडु

जग्गी वासुदेव ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं। कोयम्बटूर के आश्रम के अलावा देश और विदेश में कई जगह उनके आश्रम हैं, योग सिखाते हैं। अथाह प्रोपर्टी के मालिक हैं।

विवाद: अब तक कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया है।

अम्मा भगवान, तमिलनाडु

अम्मा भगवान का चेन्नई के पास नीलांगरई में आश्रम है। खुद को भगवान विष्णु का अवतार बताते हैं।

विवाद: उन्हीं के एक पुराने दोस्त गोपालस्वामी ने उन पर आरोप लगाया है कि वो अपने भक्तों को ड्रग देकर उन्हें अपने वश में कर लेते हैं, कुछ सालों पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें कुछ भक्त होश खोकर नग्न अवस्था में झूमते नाचते नज़र आये थ। दावा किया गया था कि ये वीडियो अम्मा भगवान के आश्रम का है। पिछले 5 सालों से इनके बारे में कोई खबर नहीं है। इस आश्रम ने भी विवाद के बाद मीडिया के साथ सम्बन्ध खत्म कर लिए हैं और एक जानकारी के मुताबिक अम्मा भगवान ने भी आश्रम से बाहर निकलना बंद कर दिया है। ये भी पढ़ें: राम रहीम ने कहा मेरे दर्द की एक ही दवा, दीदार-ए-हनीप्रीत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत