1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली यातायात ने सड़क सुरक्षा पाठ पढ़ाने के लिए निकाला नया आइडिया, जानिए क्या

दिल्ली यातायात ने सड़क सुरक्षा पाठ पढ़ाने के लिए निकाला नया आइडिया, जानिए क्या

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2017 01:21 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 01:23 pm IST

एक दिलचस्प परियोजना बताते हुये एक अधिकारी ने कहा कि उनके पास कई ऐसे मामले आते हैं जिसमें अपराधी चोरी या अन्य अपराध करने के लिए गेम्स से प्रेरित होते है लेकिन यहां गेम्स का इस्तेमाल यातायात नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ लोगों को शिक्षित...

traffice- India TV Hindi
traffice

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी चलाना भले ही आसान न हो, लेकिन शहर में सड़क सुरक्षा का अभियान जल्द ही मजेदार हो सकता है। दिल्ली यातायात पुलिस (डीटीपी) ने तकनीक की जानकारी रखने वाले छात्रों द्वारा विकसित किए गए गेम्स के जरिए सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़े-

सड़क सुरक्षा के पाठ को ज्यादा रूचिकर बनाने के लिए यातायात पुलिस तकनीकी स्नातकों के बीच एक प्रतियोगिता कराने की योजना बना रही है जो सड़क सुरक्षा और सड़क नियमों पर गेम बनाएंगे।

इसे एक दिलचस्प परियोजना बताते हुये एक अधिकारी ने कहा कि उनके पास कई ऐसे मामले आते हैं जिसमें अपराधी चोरी या अन्य अपराध करने के लिए गेम्स से प्रेरित होते है लेकिन यहां गेम्स का इस्तेमाल यातायात नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ लोगों को शिक्षित करने में किया जाएगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हम एक प्रतियोगिता आयोजित कराने की योजना बना रहे हैं जिसमें छात्र सड़क सुरक्षा पर गेम्स विकसित करेंगे जिनका इस्तेमाल यातायात प्रशिक्षण में किया जाएगा और ये हमारे फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध होंगे। गेम्स चार-पांच चरणों के साथ दो मिनट की छोटी अवधि के होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत