ROAD
-
कटिहार में भीषण सड़क हादसा: कार को बचाने के चक्कर में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, 15 की हालत गंभीर
कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवादा जिले से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 25 लोग घायल हो गए हैं। जानिए पूरा मामला।
बिहार | Jun 13, 2026, 12:09 PM IST -
उत्तराखंड के मसूरी में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत
उत्तराखंड के मसूरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। झड़ीपानी रोड पर ब्रेक फेल होने से एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ और पुलिस ने घटना के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया है।
राष्ट्रीय | Jun 10, 2026, 11:21 PM IST -
सगाई में शामिल होने जा रहे परिवार का जलगांव में भयानक एक्सीडेंट, 6 की मौत; कार में फंसा बच्चा बचा
गुजरात के व्यारा का रहने वाला परिवार जलगांव के अमलनेर में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था। आज सुबह करीब 7 बजे अमलनेर-धुले मार्ग पर मंगरुल गांव में होटल वृंदावन के पास हादसे का शिकार हो गया।
महाराष्ट्र | Jun 09, 2026, 12:35 PM IST -
भिंड में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल, डंपर चालक को पुलिस हिरासत से खींचकर भीड़ ने जूते-चप्पल से पीटा
भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जिसके बद भीड़ ने जमकर हंगामा काटा और डंपर चालक को पुलिस की हिरासत से खींचकर जूते-चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।
मध्य-प्रदेश | Jun 08, 2026, 05:19 PM IST -
पंजाब के फिरोजपुर में भीषण एक्सीडेंट, पिकअप-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 9 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
फिरोज़पुर में पिक-अप और ट्रक की टक्कर से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा फिरोज़पुर-फ़ाज़िल्का रोड पर जंगावाला मोड़ के पास हुआ।
पंजाब | Jun 06, 2026, 10:55 AM IST -
सूरत में दो सरकारी बसों के बीच हुई टक्कर, पलटकर एक में लगी भीषण आग; 8 लोगों की मौत और कई घायल
सूरत के बारडोली तहसील के उवा गांव के पास दो बसों के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान एक बस सड़क पर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।
गुजरात | Jun 02, 2026, 09:27 PM IST -
पिता बनने के 17 दिन बाद तिरंगे में घर लौटा ग्रेनेडियर सुनील कुमार, नवजात को गोद में लिए बेसुध होकर गिर पड़ीं पत्नी
ग्रेनेडियर सुनील कुमार अपने नवजात बेटे को गोद में लेकर भविष्य के सपने बुन रहे थे। पत्नी रिंकू देवी के चेहरे पर भी मातृत्व की चमक थी। लेकिन एक सड़क दुर्घटना ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी।
राजस्थान | Jun 02, 2026, 07:27 AM IST -
सुबह-सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! ट्रक-कंटेनर और अर्टिगा की टक्कर में 2 ने मौके पर तोड़ा दम
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह तीन भारी वाहनों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। सोमवार सुबह एक कंटेनर ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मारी दी। इस दौरान अर्टिगा कार भी चपेट में आ गई।
महाराष्ट्र | Jun 01, 2026, 10:46 AM IST -
बाइक से जा रहे थे NIA के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा, सड़क हादसे में हुई मौत; महिला मित्र अस्पताल में एडमिट
सड़क हादसे में NIA के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार उनकी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उत्तर प्रदेश | May 31, 2026, 08:50 PM IST -
UP: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, 1 घायल, गुस्साए लोगों ने कार को किया चकनाचूर-VIDEO
गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से कार को पूरी तरह से तोड़ दिया। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है।
उत्तर प्रदेश | May 28, 2026, 06:57 PM IST -
वाशिम में परिवार पर टूटी आफत: एक्सीडेंट में पिता और 2 बेटियों की मौके पर मौत, मां जिंदगी से जूझ रही
महाराष्ट्र के वाशिम-कनेरगांव रोड पर देवठाणा के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति और उसकी 2 मासूम बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
महाराष्ट्र | May 26, 2026, 11:21 PM IST -
शिमला में रोडरेज पर बवाल, हरियाणा के परिवार ने HRTC ड्राइवर को पीटा, हड़ताल के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार
बस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक किया था। इसी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। इससे नाराज बस ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी। ऐसे में पुलिस ने चंद घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
राष्ट्रीय | May 24, 2026, 09:18 PM IST -
Video: बोलेरो से टक्कर के बाद बाइक सवार हवा में उछलकर दूर गिरे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; गाड़ी चकनाचूर
अजमेर में भीषण रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार टक्कर के बाद हवा में ऊपर उछल गए।
राजस्थान | May 23, 2026, 05:14 PM IST -
स्कूटी से घर लौट रही वकील शिवानी को कार ने उड़ाया, हुई मौत, परिवार की एकमात्र सहारा थीं; पिता पहले ही कोमा में
लुधियाना में गुरुवार शाम एक स्कूटी सवार महिला वकील को कार ने उड़ा दिया। वकील शिवानी वाधवा जिला कचहरी से काम खत्म कर अपनी एक्टिवा से घर लौट रही थी, तभी कार सवार महिला ने टक्कर मार दी।
पंजाब | May 22, 2026, 05:15 PM IST -
पति के साथ परीक्षा देने जा रही थी पूजा, छाती के ऊपर से निकला डंपर का टायर, 3 माह का मासूम अब किसके सहारे?
झुंझुनूं में आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई।
राजस्थान | May 20, 2026, 06:49 PM IST -
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बारातियों से भरे ट्रक का एक्सीडेंट, 12 मौतें, 30 से ज्यादा घायल
पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हो गया है। यहां बारातियों से भरे एक ट्रक और कंटेनर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई है जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र | May 18, 2026, 07:19 PM IST -
VIDEO: जूस पी रहे 3 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, चिंगारी के साथ 50 मीटर तक घिसटती रही बाइक, 1 की मौके पर मौत
जब कार ने सड़क किनार ठेले पर जूस पी रहे लोगों को कुचला तो वहां मौजूद लोग ये हादसा देख कर दंग रह गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक की मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश | May 17, 2026, 07:48 PM IST -
कार ने बच्ची सहित 3 लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे को 50 मीटर तक घसीटा; घटना CCTV में कैद
तीनों ठेले के पास खड़े होकर जूस पी ही रहे थे। अचानक सितारगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार पहले हाईवे के डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर जूस के ठेले के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
उत्तर प्रदेश | May 17, 2026, 01:10 PM IST -
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण रोड एक्सीडेंट, 5 लोगों की मौत; 1 किमी तक घसीटती चली गई कार
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
उत्तर प्रदेश | May 16, 2026, 08:07 PM IST -
600 किलो चांदी की ईंटों से लदी वैन पलटी, 2 की मौत; मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी
वैन में 17 करोड़ 66 लाख रुपये करोड़ों की चांदी थी, इसलिए हादसे की खबर फैली तो बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए आसपास जमा हो गए। जिससे मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
महाराष्ट्र | May 15, 2026, 06:59 PM IST
- « Prev
- Next »