नई दिल्ली: नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स द्वारा लांच किए गए सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 का रजिस्ट्रेशन एक बार फिर से शुरू हो गया है। आपको बता दें कि पहले ही दिन इस फोन को बुक करने वाली साइट क्रैश हो गई थी। अब आप इस फोन को बिना पैसे दिए भी बुक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन होने के 48 घंटे के भीतर कंपनी आपके ई-मेल आईडी पर भुगतान का लिंक भेजेगी। एक ई-मेल आईडी से केवल एक ही फोन की बुकिंग की जा सकती है। फोन बुक होने के बाद कंपनी कह रही है कि 48 घंटे के भीतर आपके पास एक मेल आएगा, जिसके जरिए आप पहले रुपयों का भुगतान करेंगे और आपका ऑर्डर तब कन्फर्म समझा जाएगा।
ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं फ्रीडम 251
लोगों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अब उन्हें इस फोन को बुक करने के लिए एडवांस में पेमेंट करने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके बजाय लोग इस फोन की डिलीवरी अपने घर पर भी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपना नाम, पता और ईमेल आईडी आदि देकर बुक करवा सकते हैं। freedom251.com पर जाकर आप अपना फोन बुक करा सकते हैं।मोबाइल पर आएगी मैसेज
इस फोन को बुक करने पर आपके फोन में मैसेज करके आपको इसकी पुष्टि की सूचना दे देगी जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपका ऑर्डर प्लेस हो गया है।