1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बदला लेने के लिए भारत में घुसे NSCN-K के आतंकवादी

बदला लेने के लिए भारत में घुसे NSCN-K के आतंकवादी

 Written By: Agency
 Published : Jun 11, 2015 04:30 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 04:30 pm IST

नई दिल्ली: ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि एनएससीएन के उग्रवादी भारी मात्रा में भारत में घुस गए हैं। उनका मकसद भारतीय सेना से बदला लेना है।  दो दिन पहले भारतीय सेना ने म्यांमार में घुसकर दर्जनों

बदला लेने के लिए भारत...- India TV Hindi
बदला लेने के लिए भारत में घुसे NSCN-K के आतंकवादी

नई दिल्ली: ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि एनएससीएन के उग्रवादी भारी मात्रा में भारत में घुस गए हैं। उनका मकसद भारतीय सेना से बदला लेना है।  दो दिन पहले भारतीय सेना ने म्यांमार में घुसकर दर्जनों उग्रवादियों को मार गिराया था।

सुरक्षा एजेंसियों की सूचना है कि इस कार्रवाई का बदला लेने के लिए एनएससीएन-के के ये लड़ाके बड़े हमलों की योजना बना रहे हैं। इन सूचनाओं के आधार पर भारत सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

भारत सरकार ने दावा किया था कि मंगलवार सुबह भारतीय सेना की एक विशेष टुकड़ी ने म्यांमार की सेना में घुसकर 100 आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना के मुताबिक दो कैंपों पर हमला कर उनका सफाया कर दिया गया।

हालांकि म्यांमार की सरकार ने इस दावे का खंडन किया है। म्यांमार का कहना है कि यह कार्रवाई म्यांमार नहीं भारत की ही सीमा में हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत