1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदौर में कोरोना संक्रमित 36 वर्षीय शख्स समेत 2 ने दम तोड़ा, मृतक संख्या 81 पर पहुंची

इंदौर में कोरोना संक्रमित 36 वर्षीय शख्स समेत 2 ने दम तोड़ा, मृतक संख्या 81 पर पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2020 11:45 am IST,  Updated : May 06, 2020 11:45 am IST

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से 2 और मरीजों की मौत हो गई है।

Indore Coronavirus Updates, Indore Coronavirus, Indore Coronavirus Death- India TV Hindi
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से 2 और मरीजों की मौत हो गई है। PTI Representational

इंदौर: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से 2 और मरीजों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 2 मौतों के साथ ही मध्य प्रदेश के इस जिले में संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 81 पर पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रवीण जड़िया ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 2 मरीजों ने शहर के अस्पतालों में पिछले 2 दिन में अंतिम सांस ली।

जिले में संक्रमित मरीजो की संख्या 1,681 हुई

प्रवीण जड़िया ने बताया कि कोरोना वायरस के शिकार मरीजों में शामिल 36 वर्षीय पुरुष डायबिटिज और हाई ब्लड प्रेशर से पहले ही पीड़ित था, जबकि 75 वर्षीय बुजुर्ग हृदय संबंधी विकार से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 27 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,654 से बढ़कर 1,681 पर पहुंच गई है। इनमें से 491 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

25 मार्च से ही लगा है शहरी सीमा में कर्फ्यू
ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में बुधवार सुबह की स्थिति में कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्यु दर 4.82 प्रतिशत थी। पिछले 10 दिन से जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत