1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोटा: नर्सिंग छात्र ने पंखे से लटककर दी जान

कोटा: नर्सिंग छात्र ने पंखे से लटककर दी जान

 Written By: PTI
 Published : Dec 07, 2015 06:56 pm IST,  Updated : Dec 07, 2015 06:57 pm IST

कोटा: अपने कमरे में पंखे से लटककर 20 वर्षीय एक नर्सिंग छात्र ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। यह घटना यहां गोवर्धनपुरा इलाके में हुई। जांच अधिकारी एएसआई सूरजपाल सिंह ने बताया कि टोंक

suicide- India TV Hindi
suicide

कोटा: अपने कमरे में पंखे से लटककर 20 वर्षीय एक नर्सिंग छात्र ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। यह घटना यहां गोवर्धनपुरा इलाके में हुई। जांच अधिकारी एएसआई सूरजपाल सिंह ने बताया कि टोंक जिले का निवासी दीपक शर्मा एक निजी कॉलेज में नर्सिग के पहले वर्ष का छात्र था। वह गुमानपुर थाना अंतर्गत इलाके में किराये के कमरे में रहता था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह दीपक के मकान मालिक ने पंखे से उसका शव लटकता हुआ देखा। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को महाराव भीम सिंह अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला लेकिन शुरूआती जांच से लगता है कि प्रेम में नाकामी के कारण उसने यह कदम उठाया। पिछले छह दिनों में कोटा में दीपक की मौत आत्महत्या का तीसरा मामला है। कोटा में आत्महत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 दिसंबर को जयपुर में कोटा के जिलाधिकारी और कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों को बैठक के लिए बुलाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत