1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Odd-Even: दूसरे चरण के पहले दिन कटे 1,300 से ज्यादा चालान

Odd-Even: दूसरे चरण के पहले दिन कटे 1,300 से ज्यादा चालान

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2016 11:06 am IST,  Updated : Apr 16, 2016 11:06 am IST

दिल्ली में सम-विषम के दूसरे चरण के पहले दिन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 1,300 से अधिक व्यक्तियों के चालान काटे।

odd even in delhi- India TV Hindi
odd even in delhi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम के दूसरे चरण के पहले दिन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 1,300 से अधिक व्यक्तियों के चालान काटे। दिल्ली में यातायात नियंत्रित करने के लिए सम-विषम योजना का दूसरा चरण लागू किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस ने 884 मोटरवाहनों चालकों को दंडित किया जबकि दिल्ली यायातात विभाग के कानून प्रवर्तन इकाई ने 427 लोगों को चालान काटा जिससे यह आंकड़ा 1,311 हो गयी।

कुछ वाहनों को विशेष छूट के अलावा, एक पखवाड़े तक चलने वाली योजना में विषम नंबर वाली निजी कार विषम तारीखों को और सम नंबर वाली गाड़ी सम तारीखों को सड़क पर चल सकेंगी। योजना के तहत रविवारों को छोड़ कर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच इन नियमों का पालन किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के दक्षिण हिस्से में सबसे अधिक चालान काटे गये। इसके बाद पश्चिमी और मध्य दिल्ली का स्थान रहा। करीब एक सौ लोगों का लूटियन जोन में चालान काटा गया। दिन का पहला चालान मध्य दिल्ली के आईटीओ चौराहे पर करीब 9 बजे सुबह में काटा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत