Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में कोरोना वायरस के 1633 नए केस, 16 और मरीजों की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस के 1633 नए केस, 16 और मरीजों की मौत

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 25, 2020 02:30 pm IST, Updated : Oct 25, 2020 02:30 pm IST

ओडिशा में रविवार को 1633 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया और 16 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस वायरस के कुल मामले बढ़कर 2,81,215 हो गए हैं।

ओडिशा में कोरोना वायरस के 1633 नए केस, 16 और मरीजों की मौत- India TV Hindi
Image Source : PTI ओडिशा में कोरोना वायरस के 1633 नए केस, 16 और मरीजों की मौत

भुवनेश्वर: ओडिशा में रविवार को 1633 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया और 16 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस वायरस के कुल मामले बढ़कर 2,81,215 हो गए हैं। वहीं, मृतक संख्या बढ़कर 1245 पहुंच गई है। नए मामलों में से 955 अलग अलग पृथक केंद्रों से रिपोर्ट हुए हैं। 

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 158 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। भुवनेश्वर इसी जिले में आता है। इसके बाद कटक से 132, सुंदरगढ़ से 106 और अंगुल से 100 मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 17,886 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 2,62,031 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 

राज्य में अबतक 43.18 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। 37,801 नमूनों का परीक्षण शनिवार को किया गया। वहीं, पूरे देश की बात करें तो भारत लगातार कोरोना के मामलों पर नियंत्रण पाता दिख रहा है। देश में COVID-19 के 50,129 ताजा मामलों के साथ कुल आकड़ा 78 लाख के पार पहुंच गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 70,78,123 लोग इस घातक वायरस को मात दे चुके हैं। जिसके चलते रविवार को राष्ट्रीय रिकवरी दर को बढ़कर 89.78 प्रतिशत हो गई है।

कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 7,864,811 हो गई है। देश में 24 घंटे में 578 लोगों की मौत हुई है। जिसके साथ ही मौत का आंकड़ा 1,18,534 हो गया है। COVID-19 मामले में देश में फिलहाल मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है। 

मंत्रालय ने कहा, "एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, भारत की कुल रिकवरी 70 लाख को पार कर गई है। शीर्ष 4 राज्यों में कुल रिकवर मामलों में आधे से अधिक केस आए हैं। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement