1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में कोविड-19 के 2,074 नए मामले, लगभग 60 लोगों की रोजाना हो रही मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 2,074 नए मामले, लगभग 60 लोगों की रोजाना हो रही मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2021 04:24 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 04:24 pm IST

ओडिशा में कोविड-19 से 65 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,795 हो गई। वहीं, संक्रमण के 2,074 नए ममाले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,45,749 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आठ जुलाई से लगभग 60 लोगों की रोजाना कोविड-19 से मौत हो रही है।

Odisha logs 2,074 new COVID-19 cases, 65 fresh fatalities- India TV Hindi
ओडिशा में कोविड-19 से 65 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,795 हो गई। Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोविड-19 से 65 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,795 हो गई। वहीं, संक्रमण के 2,074 नए ममाले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,45,749 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आई है, लेकिन आठ जुलाई से लगभग 60 लोगों की रोजाना कोविड-19 से मौत हो रही है। राज्य में सामने आए 2074 नए मामलों में से 1,192 पृथक केन्द्रों और अन्य 882 संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए। 

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के नए मामलों में से खुर्दा जिले में सर्वाधिक 443, कटक में 283 और पुरी में 133 मामले सामने आए। खुर्दा में सबसे अधिक 20 लोगों की पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत भी हुई। इसके बाद, बारगढ़ में 10 और सुंदरगढ़ में 10 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। कोविड-19 के 53 अन्य मरीजों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से भी हुई है। 

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी) के प्रमुख प्रोफेसर सीबीके मोहंती ने कहा, ‘‘ओडिशा में संक्रमण की दर को नियंत्रण में रखने के लिए लोगों की अंतर-राज्यीय आवाजाही पर नजर रखने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि अंतर-राज्यीय आवाजाही का नियंत्रित करने के लिए अगर कदम नहीं उठाए गए, तो ओडिशा खुद को खतरे में डालकर संक्रमण की तीसरी लहर को आमंत्रित कर सकता है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।