1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM की सुरक्षा में तैनात ऑफिसर ने SP को मारी लात, जयराम ठाकुर ने कराया बीच-बचाव

CM की सुरक्षा में तैनात ऑफिसर ने SP को मारी लात, जयराम ठाकुर ने कराया बीच-बचाव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2021 06:21 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 06:21 pm IST

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सिक्योरिटी इंचार्ज ने वहां के पुलिस अधीक्षक (SP) को कई बार लात मारी।

CM की सुरक्षा में तैनात ऑफिसर ने SP को मारी लात- India TV Hindi
CM की सुरक्षा में तैनात ऑफिसर ने SP को मारी लात

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सिक्योरिटी इंचार्ज ने वहां के पुलिस अधीक्षक (SP) को कई बार लात मारी। पुलिस अधीक्षक को लात मारे जाने का पुलिस ने विरोध किया और मौके पर गहमागहमी की स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुद बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।

यह पूरी घटना कुल्लू स्थित भुंतर एयरपोर्ट के बाहर हुई। दरअसल, फोरलेन हाईवे बनाए जाने से प्रभावित हुए कुछ लोग एयरपोर्ट के बाहर खड़े थे। उनके वहां होने से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सिक्योरिटी इंचार्ज नाराज हो गया और उसने गुस्से में कुल्लू के पुलिस अधीक्षक के साथ ही हाथापाई की। इस दौरान उसने कई बार पुलिस अधीक्षक को लात भी मारी।

पुलिस अधीक्षक को लात मारे जाने के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। पुलिस और अपने सुरक्षादल के बीच हाथापाई होती देख मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीच-बचाव के लिए खुद आए। उनके बीच में आने से मामला शांत हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत