1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2015 09:34 pm IST,  Updated : Dec 01, 2015 09:34 pm IST

सहारनपुर: सहारनपुर में आज एक बुजुर्ग ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर महेन्द्र यादव ने बताया कि

बुजुर्ग ने ट्रेन के...- India TV Hindi
बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

सहारनपुर: सहारनपुर में आज एक बुजुर्ग ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर महेन्द्र यादव ने बताया कि थाना सदर बाजार के अन्तर्गत ब्रजेश नगर में रेलवे फाटक के पास 60 वर्षीय वृद्ध ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा, ‘प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त वृद्ध काफी देर से रेलवे लाइन के पास बैठा हुआ था और जैसे ही ट्रेन आयी उसने पटरी पर अपना सिर रख दिया। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को उसे बचाने का मौका नहीं मिला।’

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसके थैले से कुछ दवाईयां, कुछ कागज और पैसे बरामद हुए लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नही मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने फिलहाल शव को जिला चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत