1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया की तर्ज पर हमें बनाना है न्यू झारखंड: रघुवर दास

प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया की तर्ज पर हमें बनाना है न्यू झारखंड: रघुवर दास

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 15, 2017 12:27 pm IST,  Updated : Aug 15, 2017 12:27 pm IST

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया की तर्ज पर हमें न्यू झारखंड बनाना है और यहां से भ्रष्टाचार हर कीमत पर मिटाना है।

raghubar das- India TV Hindi
raghubar das

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया की तर्ज पर हमें न्यू झारखंड बनाना है और यहां से भ्रष्टाचार हर कीमत पर मिटाना है। देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में अपने संबोधन में कहा , प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया की तर्ज पर हमें न्यू झारखंड बनाना है और यहां से भ्रष्टाचार को हर कीमत पर मिटाना है। आज देश का सबसे बड़ा त्योहार है, आजादी का त्योहार। मैं आजादी के इस त्योहार पर आप सभी को 71वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा एक ही लक्ष्य है, झाारखंड की महान जनता की सेवा करना। झाारखंडवासियों ने जो दायित्व हमें सौंपा है हम उसे निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 21 जवानों को मिला वीरता पुरस्कार)

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री न्यू इंडिया बनाने की बात करते हैं। हमें न्यू झारखंड बनाना है। एक ऐसा झारखंड जहां न भ्रष्टाचार हो, न बेईमानी हो, न गरीबी हो, न अशिक्षा हो, न बेरोजगारी हो, न परिवारवाद हो, न जातिवाद हो और न ही लाल फीता शाही हो। ये कोई मुश्किल काम नहीं है, हम ये कर सकते हैं, बस हमारे इरादें पक्के होने चाहिए।

उन्होंने कहा, तो आईए आज संकल्प करें, जो लोग मेरे सामने हैं वे मेरे साथ शपथ लेंगे और जो घर पर हैं, टी.वी. पर मुझो सुन रहें हैं वे घर पर ही मेरे साथ संकल्प करेंगे। दास ने कहा कि मुझो भरोसा है कि आप मेरे साथ हैं। मैं आपका मुख्यमंत्री नहीं, आपका दास हूं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत