1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 21 जवानों को मिला वीरता पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 21 जवानों को मिला वीरता पुरस्कार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 15, 2017 10:57 am IST,  Updated : Aug 15, 2017 10:57 am IST

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल दिये जाने वाले वीरता पुरस्कारों से सम्मानित जवानों में इस साल दिल्ली पुलिस के 21 जवान शामिल हैं।

21 soldiers of Delhi Police awarded gallantry award on...- India TV Hindi
21 soldiers of Delhi Police awarded gallantry award on Independence Day

नयी दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल दिये जाने वाले वीरता पुरस्कारों से सम्मानित जवानों में इस साल दिल्ली पुलिस के 21 जवान शामिल हैं। विशिष्ट सेवा के लिये छह महिला पुलिसकर्मियों सहित दिल्ली पुलिस के 21 जवानों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। (स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतेजाम)

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सेवानिवृा एस के गिरि को वीरता के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक, संयुक्त पुलिस आयुक्त अभियान रॉबिन हिबु और सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश चंद त्यागी को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया है।

पुलिस पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में स्पेशल सेल के डीसीपी पीएस कुशवाह शामिल हैं। उन्हें मुंबई के डॉन अनिी नायक की गिरफ्तारी और साल 2003 में बतौर सहायक पुलिस आयुक्त इंडिया गेट के पास विस्फोट करने की आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा की साजिश को नाकाम करने में अहम भूमिका के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत