1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीजफायर का लगातार उलंघन कर रहा है पाकिस्तान, एक भारती सैनिक शहीद

सीजफायर का लगातार उलंघन कर रहा है पाकिस्तान, एक भारती सैनिक शहीद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2020 12:40 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 12:49 pm IST

अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में एक हलवदार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाद में उनकी मौत हो गई।

शहीद हवलदार पाटिल...- India TV Hindi
शहीद हवलदार पाटिल संग्राम शिवाजी Image Source : INDIAN ARMY

श्रीनगर। अपने आतंकियों को भारत भेजने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलीबारी कर सीजफायर का उलंघन कर रहा है और पाकिस्तान की गोलीबारी की वजह से शुक्रवार रात को एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर से लगती सीमा पर सीजफायर का उलंघन किया है जिसमें भारतीय सैनिक को गोली लगी थी। हालांकि भारत ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में हलवदार पाटिल संग्राम शिवाजी गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाद में वे वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही। हवलदार पाटिल संग्राम शिवाजी महाराष्ट्र के कोल्हापुर के रहने वाले थे। 

पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते भी उरी और गुरेज सेक्टर में सीजफायर का उलंघन किया था जिसमें 4 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। दरअसल बर्फबारी से ठीक पहले पाकिस्तान का प्रयास रहता है कि वह अपने यहां तैयार आतंकवादियों को भारतीय सीमा में दाखिल करा सके और उनके जरिए भारत में आतंक फैलाने की कोशिश करे, अपने आतंकियों की भारत में घुसपैठ के लिए ही पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उलंघन कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान ने जब भी सीजफायर का उलंघन किया है तब तब उसे भारत की तरफ से करारा जवाब मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत