1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना से कमाऊ सदस्य खोने वाले BPL परिवारों को एक लाख रुपये देंगे: बीएस येदियुरप्पा

कोरोना से कमाऊ सदस्य खोने वाले BPL परिवारों को एक लाख रुपये देंगे: बीएस येदियुरप्पा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2021 04:55 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 04:55 pm IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले ऐसे हर परिवार को एक-एक लाख रुपये की राहत राशि देने की सोमवार को घोषणा की है, जिन्होंने अपने कमाऊ या वयस्क सदस्य को कोविड-19 के कारण खो दिया है। 

कोरोना से कमाऊ सदस्य खोने वाले BPL परिवारों को एक लाख रुपये देंगे: बीएस येदियुरप्पा- India TV Hindi
कोरोना से कमाऊ सदस्य खोने वाले BPL परिवारों को एक लाख रुपये देंगे: बीएस येदियुरप्पा Image Source : PTI

बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले ऐसे हर परिवार को एक-एक लाख रुपये की राहत राशि देने की सोमवार को घोषणा की है, जिन्होंने अपने कमाऊ या वयस्क सदस्य को कोविड-19 के कारण खो दिया है। 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण कई परिवार दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमने इस तरह के हर बीपीएल परिवार को एक लाख रुपये देने का निर्णय किया है, जिनके वयस्क सदस्यों की मृत्यु हो गई।’’ 

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से करीब 25 हजार से 30 हजार परिवारों को फायदा होगा और इन्हें एक एक लाख रुपये की राहत राशि देने से, सरकारी कोष पर 250 करोड़ से 300 करोड़ रुपये तक का खर्च आएगा। 

इस बीच मंड्या जिला को-ऑपरेटिव दुग्ध उत्पादक सोसायटी में दूध की कथित मिलावट पर येदियुरप्पा ने कहा कि मामले की जांच आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) करेगा। 

उन्होंने कहा कि सोसायटी के नए प्रबंध निदेशक की नियुक्ति कर दी गई है और जांच का सामना कर रहे पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मिलावट करने में कथित तौर पर संलिप्त कुछ डेयरी को-ऑपरेटिव सोसायटियों के खिलाफ जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।