1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बार्ज P -305 हादसा: ONGC ने अपने तीन एग्जक्यूटिव डायरेक्टर्स को किया सस्पेंड

बार्ज P -305 हादसा: ONGC ने अपने तीन एग्जक्यूटिव डायरेक्टर्स को किया सस्पेंड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2021 12:40 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 12:45 pm IST

बार्ज पी 305 और टगबोट वरप्रदा हादसा मामले में ओएनजीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने तीन एग्जक्यूजिव डायरेक्टर्स को सस्पेंड कर दिया है।

बार्ज हादसा मामले में ONGC ने अपने तीन एग्जक्यूटिव डायरेक्टर्स को किया सस्पेंड - India TV Hindi
बार्ज हादसा मामले में ONGC ने अपने तीन एग्जक्यूटिव डायरेक्टर्स को किया सस्पेंड  Image Source : PTI/FILE

मुंबई: चक्रवाती तूफान ताउते की चपेट में आकर डूबे बार्ज पी 305 और टगबोट वरप्रदा मामले में ओएनजीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने तीन एग्जक्यूजिव डायरेक्टर्स को सस्पेंड कर दिया है। ये तीनों अधिकारी जांच पूरी होने तक सस्पेंड रहेंगे। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा गठित जांच टीम ने दिल्ली में एक मीटिंग के बाद यह फैसला लिया।

जानकारी के मुताबिक ये तीनों डायरेक्टर्स ONGC की ड्रिलिंग, सेफ्टी और एक्सप्लोरेशन के लिए जिम्मेदार थे। मामले की प्राथमिक जांच में ताउते तूफान की चेतावनी को नज़रंदाज़ और करने और हल्के में लेने का मामला सामने आ रहा है।

आपको बता दें कि तूफान ताउते की चपेट में बार्ज और टग बोट आए थे। इस हादसे में 86 लोगों की मौत हो गई। तूफान की चपेट में आने से 700 से अधिक कर्मचारियों की ज़िंदगी खतरे में पड़ गई थी। नौसेना ने विशेष अभियान चलाकर बेहद कठिन हालात में सैकड़ों लोगों का रेस्क्यू किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत