1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सूखे की मार झेल रहे मराठवाड़ा के बांधों में बचा सिर्फ 3 फीसदी पानी

सूखे की मार झेल रहे मराठवाड़ा के बांधों में बचा सिर्फ 3 फीसदी पानी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 19, 2016 02:03 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 02:05 pm IST

पानी की समस्या से जूझ रहे मराठवाड़ा की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं। सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र के इस रीजन (मराठवाड़ा) के बांधों में सिर्फ 3 फीसदी पानी ही बचा है।

marathwada- India TV Hindi
marathwada

मुंबई: पानी की समस्या से जूझ रहे मराठवाड़ा की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं। सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र के इस रीजन (मराठवाड़ा) के बांधों में सिर्फ 3 फीसदी पानी ही बचा है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों के जरिए सामने आई है। गौरतलब है कि मराठवाड़ा रीजन के लातूर जिले में पानी पर धारा 144 लागू है।

इसे जरूर देखें: VIDEO: जरा कल्पना कीजिए, जब आप पैसों से भी नहीं खरीद पाएंगे पानी?

जानकारी के मुताबिक मराठवाड़ा के करीब 11 मुख्य बांधों में से 8 में पानी की मौजूदगी का स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे पहुंच चुका है। हालात यह है कि इन बांधों से अब पानी का प्रवाह नहीं हो सकता, हां इसमे बचे खुचे पाने के इस्तेमाल के लिए उसे निकाला जाना की एकमात्र विकल्प बच गया है। औरंगाबाद के संभागीय आयुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) ने बताया कि बांधों में पानी के स्तर में जबरदस्त गिरावट आई है जबकि पिछले साल बांधों में पानी का स्तर सामान्य से 11 फीसदी ऊपर था।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग में अच्छी भविष्यवाणी की है इसलिए हम ग्राउंड वाटर के स्टॉक का इस्तेमाल करेंगे। हमें उम्मीद है कि हम मानसून आने तक इसे जारी रख पाएंगे। मराठवाड़ा में बीते पांच सालों में लगातार चौथे साल का सूखा है। इस क्षेत्र के 8,522 गांव लगातार दो सालों से प्रभावित हो रहे हैं। इस क्षेत्र में इस बार सूखे के चलते करीब 2,745 वाटर टैंकों को पहुंचाया जा रहा है, जबकि बीते वर्ष यह संख्या 939 थी। वहीं अगर समूचे महाराष्ट्र की बात की जाए तो पूरे राज्य में बने बांधों में भी सिर्फ 19 फीसदी ही पानी बचा है जबकि बीते साल बांधों में 32 फीसदी पानी था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत