1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओमन चांडी ने फेसबुक फीचर के जरिए मतदाताओं से की LIVE चैट

ओमन चांडी ने फेसबुक फीचर के जरिए मतदाताओं से की LIVE चैट

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2016 01:36 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 01:36 pm IST

ओमन चांडी ने फेसबुक के फीचर लाइव ब्रॉडकास्ट का इस्तेमाल करके मतदाताओं तक पहुंच बनाने का प्रयास किया। केरल में इस साल 16 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं।

oomen chandi- India TV Hindi
oomen chandi

तिरूवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने फेसबुक के फीचर लाइव ब्रॉडकास्ट का इस्तेमाल करके मतदाताओं तक पहुंच बनाने का प्रयास किया। केरल में इस साल 16 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चांडी मतदाताओं से संवाद के लिए इस मंच का इस्तेमाल करने वाले संभवत: पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

चांडी ने कल रात 9 बजे से आधे घंटे तक विभिन्न लोगों से लाइव बात की। लोगों को यह पहल पसंद आई और उन्होंने सतर्कता विभाग को RTI के दायरे से बाहर निकाले जाने, करूणा और मेतरन कायल भूमि सौदों जैसे विवादास्पद मुद्दों से लेकर कोच्चि मेट्रो रेल और कन्नूर हवाईअड्डा परियोजना जैसे विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे।

चांडी ने कहा कि उत्तर केरल में कन्नूर हवाईअड्डा इस साल एक नवंबर को पूरा हो जाएगा और इसका व्यावसायिक संचालन इसके कुछ ही समय में शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंच संवाद के लिहाज से एक आदर्श मंच है क्योंकि इसमें लोकतंत्र की बड़ी ताकत पर चर्चा, बहस और विचारों का आदान-प्रदान होना था।

चांडी संभवत: ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने मतदाताओं से संवाद के लिए इस मंच का इस्तेमाल किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत