1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल के विज्ञापन पर खर्च 97 करोड़ रुपये वसूलने के आदेश-सूत्र

केजरीवाल के विज्ञापन पर खर्च 97 करोड़ रुपये वसूलने के आदेश-सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2017 07:46 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 07:46 pm IST

उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि केजरीवाल के विज्ञापन पर खर्च राशि वसूले जाएं।

Kejriwal- India TV Hindi
Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार से विज्ञापन पर खर्च 97 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि केजरीवाल के विज्ञापन पर खर्च राशि वसूले जाएं।

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिल्ली सरकार ने विज्ञापन पर करीब 97 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस खर्च के बाद से ही केजरीवाल सरकार सवालों के घेरे में आ गई थी। सूत्रों के मुताबिक अब उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि वो केजरीवाल के विज्ञापन पर खर्च 97 करोड़ रुपये आम आदमी पार्टी से वसूले।

​आपको बता दें कि केजरीवाल की तस्वीर से युक्त विज्ञापन पूरे दिल्ली में लगाए गए थे जिसमें केंद्र सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया गया था। इस विज्ञापन के खर्च पर उसी समय से सवाल उठने शुरू हो गए थे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत