1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्यों के पास कोविड रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध: केंद्र

राज्यों के पास कोविड रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध: केंद्र

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2021 01:16 pm IST,  Updated : Jun 06, 2021 01:16 pm IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

राज्यों के पास कोविड...- India TV Hindi
राज्यों के पास कोविड रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध: केंद्र  Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक टीके की 24 करोड़ से अधिक (24,60,80,900) खुराक मुहैया कराई हैं। ये खुराक नि:शुल्क या प्रत्यक्ष राज्य खरीदारी व्यवस्था के जरिए उपलब्ध कराई गई है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 22,96,95,199 खुराक इस्तेमाल की जा चुकी हैं, जिनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल हैं। इसने कहा, ‘‘राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कुल टीके की कुल 1,63,85,701 खुराक उपलब्ध हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत