1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. समय सीमा के भीतर कितने लोगों ने नहीं ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक? सरकार ने बताया

समय सीमा के भीतर कितने लोगों ने नहीं ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक? सरकार ने बताया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2021 05:49 pm IST,  Updated : Aug 21, 2021 09:46 am IST

जवाब में कहा गया है कि वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय अवधि के अंदर कोविशील्ड की दूसरी खुराक नहीं लेने वाले लोगों की संख्या 17 अगस्त 2021 तक कोविन पोर्टल के अनुसार 3,40,72,993 है।

Over 3.86 crore people didn't get 2nd dose of Covid vaccines within stipulated time: Govt- India TV Hindi
देश भर में 3.86 करोड़ से अधिक लोगों ने तय समय सीमा के अंदर कोविड वैक्सीन दूसरी खुराक नहीं ली है। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: देश भर में 3.86 करोड़ से अधिक लोगों ने तय समय सीमा के अंदर कोविड वैक्सीन-कोविशील्ड और कोवैक्सीन-की दूसरी खुराक नहीं ली है। सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पूछे गये सवाल में यह जानकारी दी है। कोविन पोर्टल पर मौजूद सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर तक 44,22,85,854 लोगों को पहली खुराक जबकि 12,59,07,443 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कार्यकर्ता रमन शर्मा ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सरकार से यह जानना चाहा था कि देश में ऐसे कितने लोग हैं जिन्होंने कोविशील्ड अथवा कोवैक्सीन की पहली खुराक ले ली है लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीरत दूसरी खुराक नहीं ली है।

इस सवाल के जवाब में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय के कोविड-19 वैक्सीन प्रशासन प्रकोष्ठ ने कहा कि इसने कोविशील्ड की दूसरी खुराक 84-112 दिन के भीतर जबकि कोवैक्सीन की दूसरी खुराक 28-42 दिन के भीतर लेने की सिफारिश की है। 

जवाब में कहा गया है कि वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय अवधि के अंदर कोविशील्ड की दूसरी खुराक नहीं लेने वाले लोगों की संख्या 17 अगस्त 2021 तक कोविन पोर्टल के अनुसार 3,40,72,993 है। 

इसमें यह भी कहा गया है कि कोविन पोर्टल के अनुसार 17 अगस्त तक निर्धारित समय सीमा के भीतर कोवैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं लेने वाले लेागों की संख्या 46,78,406 है। इसमे कहा गया है, ‘‘वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके लाभार्थियों को तय समय सीमा के अंदर दुसरी खुराक लेने के लिये अनुशंसा की जा चुकी है।’’ इसमें यह भी कहा गया है कि एक ही वैक्सीन की दोनों खुराक अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत