1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड न्यूज! Oxford की Corona Vaccine को लेकर आया बड़ा अपडेट, अदार पुनावाला ने बताया कितनी है प्रभावी

गुड न्यूज! Oxford की Corona Vaccine को लेकर आया बड़ा अपडेट, अदार पुनावाला ने बताया कितनी है प्रभावी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2020 02:57 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 02:57 pm IST

Oxford University ने बताया कि दोनों डोज देने के बाद मिले परिणामों से कहा जा सकता है कि वैक्सीन 70.4 फीसदी प्रभावी है। पहली डोज 90 फीसदी प्रभावी है, जबकि इसके बाद दूसरी खुराक 62 फीसदी प्रभावी है।

Oxford university AstraZeneca global coronavirus vaccines phase third trails updates । गुड न्यूज! Ox- India TV Hindi
गुड न्यूज! Oxford की Corona Vaccine is 70.4 % प्रभावी Image Source : FILE

नई दिल्ली. पूरी दुनिया को कोरोना महामारी के खात्मे के लिए कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। कई देश कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद नजदीक पहुंच चुके हैं। Oxford University ने दावा किया है कि तीसरे फेज के ट्रायल में उसकी वैक्सीन 70.4 % प्रभावी रही। Oxford के इस ऐलान के बाद SII के CEO अदर पुनावाला ने कहा कि मुझे यह सुनकर प्रसन्नता हुई कि एक कम लागत वाली कोरोना वैक्सीन Covishield जल्द ही बाजार में होगी। 

Oxford University ने बताया कि दोनों डोज देने के बाद मिले परिणामों से कहा जा सकता है कि वैक्सीन 70.4 फीसदी प्रभावी है। पहली डोज 90 फीसदी प्रभावी है, जबकि इसके बाद दूसरी खुराक 62 फीसदी प्रभावी है। वैक्सीन asymptomatic infections के मामलों में वायरस ट्रांसमिशन कम कर सकती है। जिन भी लोगों को वैक्सीन दी गई, उनमें से किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया और न ही इनमें से कोई भी मामला गंभीर था।

Oxford University ने बताया कि वैक्सीन के लिए 24 हजार वॉलंटियर्स पर यूके, ब्राजील और साउथ अफ्रीका में ट्रायल किए गए। वैक्सीन को पहले से मौजूद हेल्थ केयर सिस्टम में रखा जा सकता है, फ्रीज के तापमान 2-8 डिग्री सेल्सियस पर रखा जा सकता है और आसानी से बांटी जा सकती है। इस वैक्सीन का बड़ी तादाद में 10 देशों में बनाई जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत