1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहाड़िया आवासीय उच्च विद्यालयों में पहाड़िया बच्चे ही पढ़ेंगे: रघुवर दास

पहाड़िया आवासीय उच्च विद्यालयों में पहाड़िया बच्चे ही पढ़ेंगे: रघुवर दास

 Reported By: Bhasha
 Published : May 08, 2018 07:01 am IST,  Updated : May 08, 2018 07:01 am IST

हाल के दिनों में आरोप लग रहे थे कि पहाड़िया समुदाय के नाम पर बने विद्यालयों में उनके बच्चों को पढ़ाई का अवसर नहीं मिल पा रहा है...

raghubar das- India TV Hindi
raghubar das

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निर्देश दिया है कि दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में पहाड़िया जनजाति के लिए बने विद्यालयों में पहाड़िया समुदाय के बच्चे ही पढ़ेंगे।

एक सरकारी विज्ञप्ति में यहां बताया गया कि मुख्यमंत्री ने आज निर्देश दिया कि वैसे अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालयों जिनमें पूर्व से पहाड़िया समुदाय के बच्चे अध्ययनरत रहे हैं, उनमें केवल पहाड़िया समुदाय के बच्चों का ही नामांकन होगा।

हाल के दिनों में आरोप लग रहे थे कि पहाड़िया समुदाय के नाम पर बने विद्यालयों में उनके बच्चों को पढ़ाई का अवसर नहीं मिल पा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत