1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हावड़ा से हैदराबाद जा रही ट्रेन से कटकर मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत

हावड़ा से हैदराबाद जा रही ट्रेन से कटकर मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 20, 2019 04:41 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 04:41 pm IST

जिले के संतरागाछी में ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से शुक्रवार को एक अज्ञात शख्स की मौत हो गई।

Representational image- India TV Hindi
Representational image Image Source : PTI

कोलकाता: कोलकाता में एक शख्स की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जिले के संतरागाछी में ईस्ट-कोस्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से शुक्रवार को एक अज्ञात शख्स की मौत हो गई। दक्षिण-पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति मोटरसाइकिल से पटरियां पार कर रहा था तभी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया।

अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक पटरियों को पार करने के लिए अनुचित रास्ते का प्रयोग कर रहा था। रेलगाड़ी से सुबह पौने बारह बजे हावड़ा से रवाना हुई थी और हैदराबाद जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद रेलगाड़ी की आवश्यक जांच की गई और फिर वह गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई। हावड़ा और संतरागाछी के बीच की दूरी करीब नौ किलोमीटर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत