1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी सेना ने मसूद अजहर और हाफिज सईद को अंडरग्राउंड रहने के लिए कहा: सूत्र

पाकिस्तानी सेना ने मसूद अजहर और हाफिज सईद को अंडरग्राउंड रहने के लिए कहा: सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2019 12:35 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 12:35 pm IST

पुलवामा हमले के बाद अब भारत ने इन दोनो आतंकियों के खिलाफ और सख्त रवैया अपनाया है तो ऐसे में पाकिस्तान की सेना ने दोनो आतंकियों को अंडरग्राउंड रहने की हिदायत दी है।

Pakistan Army has asked to Masood Azhar and Hafiz saeed to be low profile and less public appearance- India TV Hindi
Pakistan Army has asked to Masood Azhar and Hafiz saeed to be low profile and less public appearances

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान पर लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए पाकिस्तानी सेना ने आतंकी मसूद अजहर और हाफिज सईद को अंडरग्राउंड रहने के लिए कहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनो आतंकियों को सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने के लिए भी कहा गया है।

गौरतलब है कि मसूद अजहर पुलवामा में हुए आतंकी हमले का गुनहगार है जबकि हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों का गुनहगार है। भारत इन दोनो आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तान से सख्त कदम उठाने की मांग करता रहा है लेकिन पाकिस्तान में दोनो आतंकी वहां की सेना के संरक्षण में फल फूल रहे हैं।

पुलवामा हमले के बाद अब भारत ने इन दोनो आतंकियों के खिलाफ और सख्त रवैया अपनाया है तो ऐसे में पाकिस्तान की सेना ने दोनो आतंकियों को अंडरग्राउंड रहने की हिदायत दी है। खूफिया सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है कि पुलवामा हमले में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की गाड़ियों को उड़ाने के लिए जिस आरडीएक्स का इस्तेमाल किया ता उसे पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों को उपलब्ध कराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत