1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान के 5 सैनिक ढेर, सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान के 5 सैनिक ढेर, सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2019 10:15 am IST,  Updated : Jan 17, 2019 02:48 pm IST

पाकिस्तान ने एक बार सीज़ फायर का उल्लंघन कर दिया है। सेना के मुताबिक नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ इलाके में पाकिस्तानी सेना की ओर से भारी मात्रा में गोलाबारी की जा रही है।

पाकिस्तान के 5 सैनिक ढेर, सीजफायर उलंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब- India TV Hindi
पाकिस्तान के 5 सैनिक ढेर, सीजफायर उलंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्‍तान ने एक बार सीज़ फायर का उल्‍लंघन कर दिया है। सेना के मुताबिक नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ और राजौरी इलाके में पाकिस्‍तानी सेना की ओर से भारी मात्रा में गोलाबारी की जा रही है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तानी सेना राजौरी जिले के नौशेरा सेक्‍टर में गोला बारी कर रही है। पाकिस्‍तानी सेना मुख्‍यत: लाम जिले के रिहायशी इलाकों में गोलियां बरसा रही है। 

भारतीय सेना की ओर से भी पाकिस्‍तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। डीजीएमओ के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 पाकिस्‍तानी सैनिकों को मार गिराया है। भारत की ओर से भी तक इस गोलाबारी में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत