1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फायरिंग में BSF अधिकारी शहीद

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फायरिंग में BSF अधिकारी शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 03:03 pm IST

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास (एलओसी) अग्रिम चौकियों पर मंगलवार को गोलीबारी की, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया।

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फायरिंग में BSF अधिकारी शहीद- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फायरिंग में BSF अधिकारी शहीद Image Source : FILE

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास (एलओसी) अग्रिम चौकियों पर मंगलवार को गोलीबारी की, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के तारकुंडी इलाके में सीमा पार से ‘‘बिना किसी उकसावे’’ के गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि घटना पर विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत