1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ के मनकोट में की फायरिंग

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ के मनकोट में की फायरिंग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2020 08:42 am IST,  Updated : Sep 29, 2020 11:10 am IST

पाकिस्तान ने एकबार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Loc, pakistan firing- India TV Hindi
पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ के मनकोट में की गोलाबारी Image Source : PTI

श्रीनगर: पाकिस्तान ने एकबार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि अल सुबह 4.30 बजे, पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया।

उन्होंने कहा, "भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।" इस वर्ष की शुरुआत से पाकिस्तान 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इस साल एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किए गए अब तक 3,186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कुल 24 नागरिक मारे जा चुके हैं और 100 से अधिक घायल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत