1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PICS: राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तान ने लगाए कैमरे

PICS: राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तान ने लगाए कैमरे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2015 09:54 am IST,  Updated : Jul 11, 2015 10:01 am IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने भारतीय सीमा की जासूसी करने के लिए पश्चिमी बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है। विरोध के बावजूद पाक ने इंटरनेशनल बॉर्डर से 200-300 मी. की दूरी पर ही कैमरे लगा

PICS: राजस्थान बॉर्डर पर...- India TV Hindi
PICS: राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तान ने लगाए कैमरे

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने भारतीय सीमा की जासूसी करने के लिए पश्चिमी बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है। विरोध के बावजूद पाक ने इंटरनेशनल बॉर्डर से 200-300 मी. की दूरी पर ही कैमरे लगा दिए हैं।

बीएसएफ ने पाक रेंजर्स से इसका कड़ा विरोध जताया है।आने वाले दिनों में डीआईजी या आईजी स्तर की बैठक में यह मामला उठाया जाएगा।

बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर सीमा पर भारतीय सीमा चौकियों के ठीक सामने कैमरे लगाए जाने का काम जोरों पर है। कैमरे लगाने के लिए पाक ने 15-15 फीट ऊंचे पोल भी लगाए हैं। वहीँ कुछ कैमरे झाड़ियों में लगाए हैं।

बॉर्डर पर जो कैमरे लगाए गए हैं, उनमें चीनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पोल पर सोलर पैनल भी साथ लगे हैं इससे इन्हें बिजली की सप्लाई हो जाती है। कैमरे की रेंज करीब एक किमी से ज्यादा बताई जा रही है।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और देखें कहां-कहां लगा रहा है पाकिस्तान सीसीटीवी कैमरे........

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत