1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-पाकिस्तान के बीच LOC पर भारी गोलीबारी

भारत-पाकिस्तान के बीच LOC पर भारी गोलीबारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2015 10:41 am IST,  Updated : Jul 16, 2015 10:52 am IST

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जम्मू दौरे से एक दिन पहले गुरुवार को यहां अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत एवं पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी हो रही है, जिसमें 4 लोग घायल हो गए

भारत-पाकिस्तान के बीच...- India TV Hindi
भारत-पाकिस्तान के बीच LOC पर गोलीबारी, 4 घायल

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जम्मू दौरे से एक दिन पहले गुरुवार को यहां अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत एवं पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी हो रही है, जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सीमा सुरक्षा बल (BSF) एवं पाकिस्तान रेंजर्स के सैनिकों के बीच सुबह से ही भारी गोलीबारी हो रही है।"

जम्मू जिले के आर.एस. पुरा सेक्टर में BSF की अबुलियां, ट्यूबवेल संख्या पांच, काठमारिना, कोरोटाना और सांगराल चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया, "हमारी तरफ अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है।"

जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को भी पाकिस्तान रेंजर्स ने गोलीबारी की, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो सैनिक और दो आम नागरिक शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बसे गांवों के लोग काफी घबराए हुए हैं। उन्होंने संवाददाताओं को अपने मकानों की दीवारों पर गोलियों के निशान और छेद दिखाए, जो पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी से बने हैं।

भारत एवं पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों द्वारा एक संयुक्त बयान में दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के प्रयास का वचन दिए जाने के बाद से पाकिस्तान की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगातार गोलीबारी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत