1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2015 06:18 am IST,  Updated : Jul 06, 2015 08:13 pm IST

जम्मू: पाकिस्तान ने एकबार फिर कश्मीर के अरनिया, आरएसपुरा और नौंगांव सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। सरहद पर सुबह 4 बजे तक हुई फायरिंग में एक BSF जवान शहीद हो गया। जम्मू के अरनिया

पाक ने फिर किया...- India TV Hindi
पाक ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन, 1 BSF जवान शहीद

जम्मू: पाकिस्तान ने एकबार फिर कश्मीर के अरनिया, आरएसपुरा और नौंगांव सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। सरहद पर सुबह 4 बजे तक हुई फायरिंग में एक BSF जवान शहीद हो गया।

जम्मू के अरनिया सेक्टर में शाम 7 बजे से ही पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हो रही थी। पिछले 15 दिनों में पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "पाकिस्तानी रेंजरों ने बिना उकसावे के शाम आर. एस. पुरा सेक्टर के अर्निया इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) की चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।"

प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले हो रही इस फायरिंग के पीछे बड़ी साज़िश मानी जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत