जम्मू: पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए BSF की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। जवाब में भारत की ओर से भी कार्रवाई की गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने जम्मू में शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तान रेंजर्स ने गुरुवार रात करीब 12 बजे अखनूर सेक्टर के परगवाल इलाके में BSF की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।"
उन्होंने बताया, "गोलीबारी करीब आधे घंटे तक चली और BSF ने जवाबी कार्रवाई की। हमारी ओर से किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।"