जम्मू कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार दोपहर पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने आज दोपहर जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सोमवार दोपहर लगभग 1.30 बजे, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में गोलीबारी की। यहां पाकिस्तानी सेना की ओर से मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से भी गोलीबारी की गई। दूसरी ओर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- पाक नहीं आ रहा बाज, जम्मू कश्मीर में LoC पर किया मोर्टार से हमला, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पाक नहीं आ रहा बाज, जम्मू कश्मीर में LoC पर किया मोर्टार से हमला, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार दोपहर पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement