1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू में फिर लहराये गये पाकिस्‍तानी और आईएस के झंडे

जम्मू में फिर लहराये गये पाकिस्‍तानी और आईएस के झंडे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2015 05:03 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 05:09 pm IST

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज पाकिस्तानी झंडे लहराये गए। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि कश्मीर घाटी में ऐसी कोई घटना हुई है। इससे पहले भी आईएस यानि

जम्मू में फिर लहराये...- India TV Hindi
जम्मू में फिर लहराये गये पाकिस्‍तानी झंडे

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज पाकिस्तानी झंडे लहराये गए। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि कश्मीर घाटी में ऐसी कोई घटना हुई है। इससे पहले भी आईएस यानि इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन इस तरह की हरकत को अंजाम दे चुका है। आज का यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू दौरे पर गए थे।

आज फिर से पाकिस्तानी झंडों के साथ आईएस के झंडे कश्मीर में लहराये गये। इस घटना के बाद जब पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। ताज़ा जानकारी मिलने तक किसी पर कोई कार्रवाई मिलने की सूचना नहीं है।

आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्‍मू दौरे पर गये थे। जहाँ गिरधारी लाल डोगरा की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत