Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. परमबीर सिंह केस: बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने दर्ज की प्राथमिक रिपोर्ट, शुरू की जांच- सूत्र

परमबीर सिंह केस: बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने दर्ज की प्राथमिक रिपोर्ट, शुरू की जांच- सूत्र

Reported by: Abhay Parashar @abhayparashar Published : Apr 07, 2021 12:13 pm IST, Updated : Apr 07, 2021 12:13 pm IST

प्राथमिक रिपोर्ट के बाद सबूत मिलने पर एफआईआर दर्ज होती है। PE एक तरह से नार्मल शिकायत होती है एफआईआर नहीं। केस का क्या लेवल है उस हिसाब से FIR या डिपार्टमेंटल जांच तय की जाती है। इसके लिए लीगल एडवाइज ली जाती है। सूत्रों ने बताया कि CBI ने PE दर्ज करने से पहले भी लीगल एडवाइज ली है। जिसके बाद कल रात PE दर्ज की गई है। 

Parambir singh case anil deshmukh cbi registers preliminary report begins investigation sources परमब- India TV Hindi
Image Source : ANI (FILE)  परमबीर सिंह केस: बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने दर्ज की प्राथमिक रिपोर्ट, शुरू की जांच- सूत्र

नई दिल्ली. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि परमबीर सिंह ने सीएम ठाकरे को अपने चिट्ठी में 100 करोड़ रुपये उगाही के आरोप लगाए थे, जिसकी जांच रिपोर्ट सीबीआई को 15 दिन में सौंपनी है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस केस में करीब आधा दर्जन टीम प्राथमिक जांच कर रही है। सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर मनोज शशिधर, जो सुशांत सिंह राजपूत केस को भी लीड कर रहे थे, वो इस केस को सुपरविजन कर रहे है। इनके नेतृत्व में दो एसपी अभिषेक दुलार और एस किरन इस केस की तफ्तीश कर रहे है। इनके साथ कुछ डीएसपी और एएसपी शामिल है।

प्राथमिक रिपोर्ट (PE) दर्ज करने के बाद क्या ऑप्शन होते है

प्राथमिक रिपोर्ट के बाद सबूत मिलने पर एफआईआर दर्ज होती है। PE एक तरह से नार्मल शिकायत होती है एफआईआर नहीं। केस का क्या लेवल है उस हिसाब से FIR या डिपार्टमेंटल जांच तय की जाती है। इसके लिए लीगल एडवाइज ली जाती है। सूत्रों ने बताया कि CBI ने PE दर्ज करने से पहले भी लीगल एडवाइज ली है। जिसके बाद कल रात PE दर्ज की गई है। सूत्रों ने बताया कि PE दर्ज करने के बाद सबसे पहले शिकायतकर्ता के बयान लिए जाते हैं। इस केस में शिकायतकर्ता मुम्बई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह हैं तो जल्द इनके बयान दर्ज किए जाएंगे कि इनके पास आरोपों को लेकर क्या ठोस सबूत हैं। सूत्रों ने बताया कि कल शाम सीबीआई के कुछ ऑफिसर मुंबई चले, गए थे कुछ आज सुबह निकल गए होंगे या शाम तक पहुच जाएंगे।

परमबीर सिंह NIA के समक्ष पेश हुए
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक एसयूवी पाए जाने के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को यहां एनआईए के समक्ष पेश हुए। इस एसयूवी में विस्फोटक सामग्री पाई गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि सिंह कार से सुबह करीब साढ़े नौ बजे दक्षिण मुंबई में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के कार्यालय पहुंचे। सिंह को 25 फरवरी को अंबानी के घर के पास से एसयूवी बरामद किए जाने और उसके बाद ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के बाद पिछले महीने मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। इस एसयूवी में विस्फोट सामग्री पाई गई थी।

परमबीर सिंह अभी होम गार्ड्स के महानिदेशक पद पर हैं। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने मामले में बयान दर्ज कराने के लिए सिंह को तलब किया था। एनआईए ने दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के पास यह वाहन खड़ा करने में कथित भूमिका के लिए सहायक पुलिस निरीक्षक सजिन वाजे को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। उसने मनसुख हिरेन की हत्या के संबंध में निलंबित पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गोर को भी गिरफ्तार किया था। हिरेन का शव पांच मार्च को ठाणे के मुंब्रा क्रीक में पाया गया था। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement