1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पर्रिकर ने पहली स्वदेशी पनडुब्बी लांच की

पर्रिकर ने पहली स्वदेशी पनडुब्बी लांच की

 Written By: IANS
 Published : Apr 06, 2015 04:18 pm IST,  Updated : Apr 06, 2015 04:28 pm IST

मुंबई : रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने यहां मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी तकनीक से निर्मित हो रही पहली पनडुब्बी स्कॉर्पियन को सोमवार को लांच किया। स्कॉर्पियन भारतीय नौसेना के पनडुब्बी कार्यक्रम की महत्वाकांक्षी परियोजना 75

- India TV Hindi

मुंबई : रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने यहां मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी तकनीक से निर्मित हो रही पहली पनडुब्बी स्कॉर्पियन को सोमवार को लांच किया। स्कॉर्पियन भारतीय नौसेना के पनडुब्बी कार्यक्रम की महत्वाकांक्षी परियोजना 75 का हिस्सा है। यह कार्यक्रम फ्रांस के सहयोग से चल रहा है। इसके तहत अगले कुछ वर्षो में नौसेना के बेड़े में इसी तरह की छह पनडुब्बियां शामिल की जाएंगी।

पनडुब्बी को गोदी से बाहर निकालने के शुभ मौके पर आयोजित पूजा कार्यक्रम में पíरकर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के. धवन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य अधिकारियों के साथ शामिल हुए।

इस पनडुब्बी के सितंबर 2016 से सेवा में शामिल किए जाने की संभावना है।

मौजूदा दौर में भारतीय नौसेना के पास 14 डीजल-विद्युत से चलने वाली पनडुब्बियां हैं। इनमें 10 रूसी किलो श्रेणी की और चार जर्मन एचडीडब्ल्यू श्रेणी की पनडुब्बियां शामिल हैं।

पíरकर प्रोजेक्ट 75 की प्रगति का जायजा लेने के लिए मुंबई में हैं। यह परियोजना पश्चिमी नौसेना कमान के अधीन है। उन्हें विध्वंसक 15-बी श्रेणी की स्थिति रपट भी सौंपी जा सकती है, जिसका निर्माण एमडीएल में चल रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत