1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नई खूबसूरत रोशनी से जगमगाई संसद, PM मोदी ने किया उद्घाटन, देखें तस्वीरें

नई खूबसूरत रोशनी से जगमगाई संसद, PM मोदी ने किया उद्घाटन, देखें तस्वीरें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2019 10:15 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 10:15 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद भवन में नई रोशनी व्यवस्था का उद्घाटन किया जिसमें 800 से ज्यादा एलईडी लगे हुए हैं।

A view of illuminated Parliament- India TV Hindi
A view of illuminated Parliament

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद भवन में नई रोशनी व्यवस्था का उद्घाटन किया जिसमें 800 से ज्यादा एलईडी लगे हुए हैं। नई रोशनी व्यवस्था संसद भवन के बाहरी हिस्से में लगाई गई है और इससे इमारत की भव्यता प्रदर्शित होती है।

A view of illuminated Parliament
A view of illuminated Parliament

लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था के तहत 875 एलईडी लाइट लगाई गई हैं। इनकी खूबी है कि कुछ पलों में ही रोशनी का रंग बदल जाता है। इनमें बिजली की खपत भी काफी कम होती है।

A view of illuminated Parliament
A view of illuminated Parliament

अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सांसदों को भी आमंत्रित किया गया था। नई प्रकाश व्यवस्था में संसद भवन और सुंदर दिखता है।

A view of illuminated Parliament
A view of illuminated Parliament

नार्थ और साउथ ब्लॉक में भी ऐसी ही रोशनी 2017 में लगाई गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत