1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटेल समाज आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

पटेल समाज आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2015 08:07 am IST,  Updated : Aug 27, 2015 08:09 am IST

जयपुर: उत्तर-पश्चिम रेलवे ने गुजरात में पटेल समाज आन्दोलन के कारण पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड के बीच नौ यात्री गाडि़यों को रद्द कर दिया और 12 यात्री ट्रेनों के मार्ग में

पटेल समाज आंदोलन के...- India TV Hindi
पटेल समाज आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

जयपुर: उत्तर-पश्चिम रेलवे ने गुजरात में पटेल समाज आन्दोलन के कारण पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड के बीच नौ यात्री गाडि़यों को रद्द कर दिया और 12 यात्री ट्रेनों के मार्ग में आंशिक परिवर्तन किए हैं।

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड के मध्य पटेल समाज आन्दोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार उपरोक्त आन्दोलन के कारण उार पश्चिम रेलवे निम्न रेल सेवाओं को रद्दआंशिक रद्दपरिवर्तित मार्ग से चला रहा है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 19412 अजमेर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14707 बीकानेर-बान्द्रा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19708 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस अरावली एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19707, गाड़ी संख्या 54806, गाड़ी संख्या 54803 जोधपुर-अहमदाबाद, सवारी गाड़ी, गाड़ी संख्या 19411 अहमदाबाद-अजमेर एक्सप्रेस जयपुर-अहमदाबाद सवारी गाड़ी, गाड़ी संख्या 22475, बीकानेर-कोयम्बटूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कल :27 अगस्त: के लिये रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 12958, नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर अरावली एक्सप्रेस को रद्द आज किया गया।

जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 14311, बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस, जो आज बरेली से प्रस्थान कर भुज पहुंचनी थी, वह अजमेर तक ही संचालित की जायेगी, अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-भुज के मध्य रद्द की गई है। गाड़ी संख्या 18421 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस, जो 24 अगस्त को पुरी से प्रस्थान कर अजमेर पहुंचनी थी, वह अहमदाबाद तक ही संचालित की जायेगी, अर्थात् यह रेलसेवा अहमदाबाद-अजमेर के मध्य रद्द की गई है।

गाड़ी संख्या 19411, अहमदाबाद-अजमेर एक्सप्रेस, जो आज अहमदाबाद से प्रस्थान कर अजमेर पहुंचनी थी, वह रेलसेवा मेहसाना तक ही संचालित की गई है। अर्थात् यह रेलसेवा मेहसाना-अजमेर के मध्य रद्द कर दी गई है।

गाड़ी संख्या 16508, बेंगलुरू-भगत की कोठी एक्सप्रेस, जो 24 अगस्त बैंगलोर से प्रस्थान कर भगत की कोठी पहुंचनी थी, वह रेलसेवा ंझाा तक ही संचालित की गई है। अर्थात् यह रेलसेवा ंझाा-भगत की कोठी के मध्य रद्द कर दी गई है।

गाड़ी संख्या 19031, हरिद्वार-अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस, जो आज अहमदाबाद से प्रस्थान कर हरिद्वार पहुंचनी थी, वह रेलसेवा कलोल तक ही संचालित की गई है। अर्थात् यह रेलसेवा कलोल-हरिद्वार के मध्य रद्द कर दी गई है।

गाड़ी संख्या 12547, आगरा फोर्ट-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 25 अगस्त को आगरा फोर्ट से प्रस्थान कर अहमदाबाद पहुंचनी थी, वह रेलसेवा पालनपुर तक ही संचालित की गई है। अर्थात् यह रेलसेवा पालनपुर-अहमदाबाद के मध्य रद्द कर दी गई है।

गाड़ी संख्या 12548, अहमदाबाद-आगरा फोर्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो आज पालनपुर से आगरा फोर्ट के लिए संचालित की जा रही है। अर्थात् यह रेलसेवा अहमदाबाद-पालनपुर के मध्य रद्द कर दी गई है।

गाड़ी संख्या 12547, आगरा फोर्ट-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो आज आगरा फोर्ट से प्रस्थान कर अहमदाबाद पहुंचनी थी, वह पालनपुर तक ही संचालित की जायेगी, अर्थात् यह रेलसेवा पालनपुर-अहमदाबाद के मध्य रद्द की गई है।

गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस, जो आज जम्मूतवी से प्रस्थान कर अहमदाबाद पहुंचनी थी, वह जोधपुर तक ही संचालित की जायेगी, अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-अहमदाबाद के मध्य रद्द की गई है।

गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जो कल जोधपुर से जम्मूतवी के लिए संचालित की जा रही है। अर्थात् यह रेलसेवा अहमदाबाद-जोधपुर के मध्य रद्द कर दी गई है।

गाड़ी संख्या 16533, भगत की कोठी-बेंगलुरू एक्सप्रेस, जो आज भगत की कोठी से प्रस्थान कर बेंगलुरू पहुंचनी थी, वह रेलसेवा पालनपुर तक ही संचालित संचालित की जा रही है। अर्थात् यह रेलसेवा पालनपुर-बेंगलुरू के मध्य रद्द कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत