1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट आतंकी हमले में पाकिस्तान कनेक्शन का सबसे बड़ा सबूत!

पठानकोट आतंकी हमले में पाकिस्तान कनेक्शन का सबसे बड़ा सबूत!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 08, 2016 10:30 am IST,  Updated : Jan 08, 2016 10:30 am IST

पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान के हाथ होने का बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकी हमले के दौरान जिन आतंकियों ने पाकिस्तान के जिन नंबरों पर बात की थी, उनका भी खुलासा हो गया है।

pathankot terrorist- India TV Hindi
pathankot terrorist

नई दिल्ली: पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान के हाथ होने का बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकी हमले के दौरान जिन आतंकियों ने पाकिस्तान के जिन नंबरों पर बात की थी, उनका भी खुलासा हो गया है। एक नंबर आतंकी की मां का है और दूसरा नंबर आतंकियों के हैंडलर का है जिससे आतंकी 'उस्ताद' कहकर बात कर रहे थे। ये दोनों नंबर हैं- 92-3017775253 और 92 300097212--बताया जा रहा है  कि पहला नंबर आतंकी की मां का है और दूसरा नंबर उसके उस्ताद का।

92-3017775253 पर 31 दिसंबर की रात 9.12 मिनट पर कॉल की गई। इस कॉल में आतंकियों का हैंडलर इस बात पर नाराज हो रहा था कि उन्होंने एयरबेस में घुसने मे इतनी देर क्यों लगा दी। बताया जाता है कि ये कॉल उस इनोवा कार के ड्राइवर एकाग्र सिंह के फोन से की गई जिसे आतंकियों ने अगवा करके मार डाला था। जानकारी ये मिली है कि पहले आतंकियों ने ड्राइवर के फोन से एक आउटगोइंग कॉल की इसके बाद 92-3017775253 नंबर से चार कॉल आई।

आतंकियों ने जिस दूसरे नंबर पर बात की वो एक आतंकी की मां का है। ये नंबर है 92-3000597212 जिसपर एक जनवरी की सुबह बात की गई। जांच एजेंसी के अधिकारी का दावा है कि गाड़ी के ड्राइवर एकाग्र ने किसी भी पाकिस्तानी नंबर पर बात नहीं की थी। ड्राइवर के मोबाइल का उपयोग आतंकियों ने मिस्ड कॉल करने के लिए भी किया और अपने उस्ताद से आगे का दिशा-निर्देश लिया।

बता दें कि 1 जनवरी को पाकिस्तान के कुछ आतंकियों ने पठानकोट के एयर बेस पर हमला कर दिया था जिसमें 6 आतंकी मारे गए थे और 7 जवान शहीद हुए थे। पठानकोट में आतंकी हमले की शुरूआत शनिवार को उस समय हुई थी, जब छह आतंकी भारतीय वायुसेना के अड्डे में घुस गए थे। इसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ हुई और एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत सात सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। मुठभेड़ के दौरान छह आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। ऐसा माना जाता है कि आतंकियों का संबंध पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मुहम्मद से था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत