1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pegasus मामला: राहुल बोले- PM पर न्यायिक जांच होनी चाहिए, गृहमंत्री इस्तीफा दें

Pegasus मामला: राहुल बोले- PM पर न्यायिक जांच होनी चाहिए, गृहमंत्री इस्तीफा दें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2021 11:09 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 11:10 am IST

पेगासस जासूसी कांड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे और मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

rahul gandhi- India TV Hindi
पेगसस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए: राहुल गांधी Image Source : ANI

नई दिल्ली: पेगसस कथित जासूसी मामले को लेकर आज भी संसद में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद परिसर में बड़ा बयान दिया है। राहुल ने कहा कि पेगसस का इस्तेमाल लोकतंत्र के खिलाफ हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम पर न्यायिक जांच होनी चाहिए और गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए।

आपको बता दें कि संसद के दोनों सदनों में कथित जासूसी और किसानों की मांग को लेकर विपक्ष आज फिर से सरकार को घेरने की कोशिश करेगा लेकिन सबकी निगाहें आज राज्यसभा पर रहने वाली हैं जहां टीएमसी सांसद शांतनु सेन को लेकर सरकार प्रस्ताव ला सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत