1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहलू खान हत्याकांड में सभी आरोपी बरी, अलवर कोर्ट का फैसला

पहलू खान हत्याकांड में सभी आरोपी बरी, अलवर कोर्ट का फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2019 06:02 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 06:41 pm IST

पहलू खान हत्याकांड मामले अलवर कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया है। इन आरोपियों पर किसी तरह का आरोप साबित नहीं हो पाया।

Pehlu khan murder case All accused acquitted, Alwar court verdict- India TV Hindi
Pehlu khan murder case All accused acquitted, Alwar court verdict

अलवर: पहलू खान हत्याकांड मामले अलवर कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया है। इन आरोपियों पर किसी तरह का आरोप साबित नहीं हो पाया। वर्ष 2017 में भीड़ ने पहलू खान की उस वक्त पीट-पीटकर हत्या कर दी थी जब वह गाड़ी में मवेशी लेकर जा रहा था। तभी से पुलिस इस मामलें में जांच कर रही थी।

आपको बता दें कि एक अप्रैल, 2017 को हरियाणा के नूंह मेवात जिले के जयसिंहपूरा गांव का रहनेवाल पहलू खान अपने दो बेटों उमर और ताहिर के साथ जयपुर के पशु हटवाड़ा से दुधारू पशु खरीदकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में अलवर के बहरोड़ पुलिया के पास भीड़ ने गाड़ी को रुकवा कर पहलू और उसके बेटों से मारपीट की थी। 

इस घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने पहलू खान को बहरोड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 4 अप्रैल 2017 को उनकी मौत हो गई थी। पहलू खान से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत