1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिलिए ऐसे लोगों से जिन्‍होंने 40 के बाद बनाई अपनी खास पहचान

मिलिए ऐसे लोगों से जिन्‍होंने 40 के बाद बनाई अपनी खास पहचान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 25, 2016 06:47 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 06:48 pm IST

नई दिल्ली: सक्‍सेस उम्र की मोहताज नहीं होती बस उसके लिए हौसला और कुछ नया कर गुजरने का साहस और एक आइडिया चाहिए होता है। जिंदगी कभी भी बदल सकती है,जरा सोच के देखिए 48

Boman Irani- India TV Hindi
Boman Irani

नई दिल्ली: सक्‍सेस उम्र की मोहताज नहीं होती बस उसके लिए हौसला और कुछ नया कर गुजरने का साहस और एक आइडिया चाहिए होता है। जिंदगी कभी भी बदल सकती है,जरा सोच के देखिए 48 साल की उम्र में जिस निर्देशक की पहली फिल्‍म रिलीज हो रही हो और वह मनोरंजन की दुनिया में धमाका कर दें, र्जाज आ. आर. मार्टिन की गेम्‍स ऑफ थ्रोन्‍स ऐसी ही कहानी को बताती है। या फिर जूलिया चाइल्‍ड जिसने अपनी युवाकाल में 30 बंसत देखने तक कभी खाना बनाना नहीं सिखा और 50 की उम्र में कुकरी बुक लिखकर छा गई ! कहानियां कई हैं, बॉलीवुड कलाकार बमन ईरानी को ही ले लीजिए जिन्‍होंने 40 साल तक फोटोग्राफर और वेटर का काम किया है 44 साल की उम्र में मुन्‍नाभाई एमबीबीएस फिल्‍म में शानदार अभिनय करके छा गए। आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ शानदार लोगों की जिंदगी के बारें में बताते हैं जिन्‍होंने 40 साल की उम्र के बाद जो किया उससे दुनिया ने सलाम किया,उनकी सफलता की दास्‍तान बेहद रोमांचक और खूबसूरत है,जो बताती है सक्‍सेस उम्र नहीं देखती,आइडिया और बस कुछ अलग कर जाने की जिद और जुनून खोजती है जिंदगी…..

 

1.  बमन ईरानी को 44 साल की उम्र में मुन्नाभाई एमबीबीएस करने के बाद सफलता मिली थी। उन्होने अपने जीवन में वेटर, फोटोग्राफर, आवाज कलाकार का काम भी किया है। वह कॉमेडी और विलन के रोल के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होने डॉन, मुन्नाभाई, 3 इडियट, और पीके जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है। इनका जन्म 2 दिसंबर 1959 को मुम्बई में हुआ था। बमन ईरानी ने साल 2000 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत