1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यहां बताया जा रहा है परवेज मुशर्रफ को महापुरुष !

यहां बताया जा रहा है परवेज मुशर्रफ को महापुरुष !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 20, 2015 09:51 am IST,  Updated : Jul 20, 2015 09:52 am IST

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर में एनसीईआरटी की एक किताब में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को महापुरुष बताने का मामला सामने आया है। जबलपुर जिला बार एसोसिएशन ने इसकी शिकायत कलेक्टर एसएन रूपला से

यहां बताया जा रहा है...- India TV Hindi
यहां बताया जा रहा है परवेज मुशर्रफ को महापुरुष !

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर में एनसीईआरटी की एक किताब में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को महापुरुष बताने का मामला सामने आया है। जबलपुर जिला बार एसोसिएशन ने इसकी शिकायत कलेक्टर एसएन रूपला से की है।

जबलपुर जिला बार एसोसिएशन के मेंबर अमित साहू का कहना है कि तीसरी क्लास की 'नैतिक शिक्षा, सामान्य ज्ञान एवं योग' किताब में मुशर्रफ को महापुरुष बताया गया है। इस किताब को दिल्ली के 'गायत्री पब्लिकेशन' ने छापा है।

पंकज जैन इसके राइटर हैं। किताब के दूसरे सेक्शन के आठवें चैप्टर में छह फोटो दिए गए हैं। इनमें महापुरुषों को पहचानने को कहा गया है, जिनमें मुशर्रफ, सोनिया गांधी और दलाई लामा की तस्वीरें हैं।

चकित करने वाली बात है कि दावे के मुताबिक किताब को एनसीईआरटी से मंजूरी मिली है।

एनसीईआरटी के चीफ बिजनेस मैनेजर गौतम गांगुली ने हालांकि इससे इनकार करते हुए कहा, 'एनसीआरटी किसी पब्लिकेशन को किताबें छापने की अनुमति नहीं देता। राज्य सरकार की एजेंसी ही किताबें छाप सकती है। राज्य सरकारें फर्जी दावा करने वाले प्रकाशकों पर कार्रवाई करें।'

किताब में गायत्री पब्लिकेशन का दफ्तर दिल्ली के अशोक विहार में बताया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत