1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंद्राणी मुखर्जी ने पूर्व पति के साथ मिलकर की बेटी शीना बोरा की हत्या, मर्डर से पहले की गई रिहर्सल

इंद्राणी मुखर्जी ने पूर्व पति के साथ मिलकर की बेटी शीना बोरा की हत्या, मर्डर से पहले की गई रिहर्सल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2015 01:02 pm IST,  Updated : Aug 27, 2015 09:59 pm IST

नई दिल्ली: इंद्राणी मुखर्जी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मुंबई पुलिस ने जब इंद्राणी को सबूत दिखाए और उनके ड्राइवर का बयान दिखाया तो इंद्राणी ने माना कि उसने ही अपनी बेटी शीना

TVप्रॉपर्टी अपने नाम करने का दबाव बना रही थी इंद्राणी मुखर्जी-

पुलिस को जांच में ये पता चला कि इंद्राणी मुखर्जी की पहली शादी से हुई बेटी शीना बोरा की सगाई पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी के साथ हो चुकी थी। यानि पीटर मुखर्जी का बेटा अपनी सौतेली बहन से शादी करने वाला था। इंद्राणी इस शादी के बिल्कुल खिलाफ थी। राहुल मुखर्जी और शीना बोरा दोनों शादी पर अड़े हुए थे। हत्या का मकसद सिर्फ ये सगाई नहीं थी, पुलिस को लगता है कि ये झगड़ा सिर्फ रिश्तों का नहीं प्रॉपर्टी का है। शीना और राहुल एक साथ घर बसाना चाहते थे। पुलिस मान रही है कि इंद्राणी को लगता था कि अगर ये शादी हो जाती तो सारी प्रॉपर्टी राहुल और शीना को मिल जाती और इंद्राणी को कुछ नहीं मिलता। पुलिस को पता चला है कि इंद्राणी मुखर्जी अपने पति पीटर मुखर्जी पर बार-बार प्रेशन बना रही थी कि अपनी प्रॉपर्टी इंद्राणी के नाम कर दें। लेकिन पीटर ने ऐसा नहीं किया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या शीना का मर्डर करने के बाद इंद्राणी और संजीव खन्ना प्रॉपर्टी के लिए पीटर मुखर्जी का कत्ल करना चाहते थे। क्या अगला टारगेट खुद पीटर मुखर्जी थे।

शीना बोरा इंद्राणी मुखर्जी को एक्सपोज करने की दे रही थी धमकी-

स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी ने इंडिया टीवी संवाददाता इकबाल ममदानी से कहा कि शीना बोरा इंद्राणी मुखर्जी को एक्सपोज करने की धमकी दे रही थी...किसी बात को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी और इसी वजह से शायद शीना बोरा का मर्डर कर दिया गया।

इंद्राणी मुखर्जी खुद भी अपने मां-बाप की सगी बेटी नही थी-

इंद्राणी पर आज एक और खुलासा हुआ। इंद्राणी अपने मां बाप की सगी बेटी नहीं थी, वो एडॉप्टेड थी। उसे उपेंद्र बोरा और दुर्गा रानी ने एडॉप्ट किया था। दा क्विंट वेबसाइट के मुताबिक गुवाहाटी में रहने वाले शीना के भाई मिखाइल को ये बात उसके कुछ दोस्तों और पड़ोसियों ने बताई। मिखाइल को ये बताया गया कि उपेंद्र बोरा और दुर्गा रानी ने अपनी शादी के काफी वक्त बाद इंद्राणी को एडॉप्ट किया था। क्विंट वेबसाइट ने ये भी खुलासा किया कि हो सकता है कि इंद्राणी ने अपनी पहली शादी से भी पहले ही शीना को जन्म दिया हो।

अगली स्लाइड में पढ़े- पीटर मुखर्जी की वाइफ इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना प्रेग्नेंट थी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत