1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीटर मुखर्जी को आज अदालत में पेश किया जाएगा

पीटर मुखर्जी को आज अदालत में पेश किया जाएगा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2015 11:59 am IST,  Updated : Nov 20, 2015 11:59 am IST

मुंबई: सनसनीखेज शीना बोहरा हत्या मामले में कथित रूप से आरोपी को बचाने के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए मीडिया की पूर्व हस्ती पीटर मुखर्जी को शुक्रवार को यहां एक मजिस्ट्रेट की अदालत

पीटर मुखर्जी को आज...- India TV Hindi
पीटर मुखर्जी को आज अदालत में पेश किया जाएगा

मुंबई: सनसनीखेज शीना बोहरा हत्या मामले में कथित रूप से आरोपी को बचाने के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए मीडिया की पूर्व हस्ती पीटर मुखर्जी को शुक्रवार को यहां एक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी, उनके पूर्व पति संजीव खन्ना और उनके पूर्व चालक श्यामवर राय को भी अदालत में पेश किया जाएगा, क्योंकि आज ही (शुक्रवार) उन सभी की न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी हो रही है।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक आरोपपत्र दाखिल किया था जिसमें अपनी पहली शादी से जन्म लेने वाली पीड़िता की मां इंद्राणी और दो अन्य को अपराध का आरोपी बनाया गया। आरोपपत्र दाखिल करने के कुछ घंटों के बाद शीना मामले में एक नया मोड़ आया और सीबीआई ने गुरुवार को पीटर मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया था कि मामले की जांच के दौरान पीटर का नाम सामने आया था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने मामले में किसी भी तरह के आगे की जानकारी देने से इंकार कर दिया। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि उसे कथित रूप से आरोपी को बचाने और उनके बयानों में विसंगतियों के कारण गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई उनकी हिरासत की मांग करेगी ताकि हत्या मामले में उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा सके।

शीना बोरा की कथित रूप से उसकी मां, इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और उनके पूर्व चालक श्यामवर राय ने यहां अप्रैल 2012 में हत्या कर दी थी। 24 वर्षीय लड़की का शव पड़ोस के रायगढ़ के जंगल में फेंक दिया गया था।  अदालत द्वारा इंद्राणी, खन्ना और राय को आरोपपत्र की कॉपी दिये जाने की संभावना है। शीना बोरा का अवशेष पाये जाने के तीन महीने के बाद इंद्राणी, खन्ना और राय के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था। सभी आरोपियों को इस साल अगस्त में गिरफ्तार कर लिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत